Homeअपना शहर ,
सम्पूर्ण प्राणी जगत के लिये है जैन समाज की सह अस्तित्व की भावना – श्री पवैया

उच्च शिक्षा मंत्री दिगम्बर जैन समाज के मेले में शामिल हुए

जैन धर्म में निहित सह अस्तित्व की भावना केवल मनुष्यों भर के लिये नहीं, सम्पूर्ण प्राणी जगत के लिये है। दिगम्बर जैन परंपरा यह संदेश देती है कि एक दूसरे के सहयोग के बिना संसार में कोई जीवित नहीं रह सकता। उक्त आशय के विचार उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने व्यक्त किए। श्री पवैया यहाँ सत्यनारायण की टेकरी पर दिगम्बर जायसवाल जैन समाज द्वारा आयोजित वार्षिक मेले के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

      उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि जहाँ संतवाणी सुनने को मिलती है, वहाँ तीर्थ स्वयं चलकर आते हैं। ऐसा ही आभास आज इस मेले में हो रहा है। दिगम्बर जैन समाज द्वारा इस अवसर पर श्री पवैया को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में परम पूज्य संत श्री सुबल सागर जी महाराज सहित जैन समाज के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में जैन धर्मावलम्बी मौजूद थे।

Share This News :