Homeअपना शहर ,
खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे ने किया निर्माणाधीन एस्ट्रोटर्फ का निरीक्षण

खेल, युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया रविवार को कम्पू स्थित जिला खेल परिसर पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने हॉकी एकेडमी की महिला खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से मुलाकात की। साथ ही निर्माणाधीन दूसरे हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निरीक्षण भी किया।

इस मौके पर नगर निगम सभापति श्री राकेश माहौर, पार्षद श्रीमती नीलिमा शिंदे, मेला प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री अनुराग बंसल, एलयूएन के पदाधिकारी एवं विभागीय प्रशिक्षक आदि उपस्थित थे।

स्वच्छता कार्यक्रम में भी शामिल हुईं

     खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया गाँधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत कम्पू खेल परिसर में आयोजित हुए स्वच्छता कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। उन्होंने स्वच्छता परिसर के योगा प्लेटफॉर्म पर झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही खिलाड़ियों एवं नागरिकों से इस पुनीत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आहवान किया।

Share This News :