Home > देश विदेश ,
केजरीवाल का आर्मी को सलाम, विश्वास बोले ‘नवाज़ मियां, नौशेरा वाली गुड नाइट कबूल करो’

नई दिल्ली।कभी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा कर आलोचनाओं का सामना कर चुके केजरीवाल ने इस बार इंडियन आर्मी द्वारा पाकिस्तान की चौकियों को तबाह करने की कार्रवाई पर कोई सवाल नहीं उठाया है। उन्होंने इंडियन आर्मी को इस कार्रवाई के लिए सलाम किया है। केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि भारतीय सेना को नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी बंकर तबाह करने पर सलाम। पूरा देश भारतीय सेना पर गर्व कर रहा है। कुमार विश्वास ने भी पाकिस्तान पर कसा तंज...
-इंडियन आर्मी की कार्रवाई है के आप नेता कुमार विश्वास ने भी ट्वीट किया।
-ट्विटर पर विश्वार ने लिखा, 'नवाज़ मियां, #IndianArmy की ओर से नौशेरा वाली Good Night कबूल करो. शरीफ रहो नहीं तो शरीफा बना दिए जाओगे, यकीन न हो तो जहन्नुम कॉल करके तीन जंग लड़ चुके अपने बुजुर्गों से पूछ लो, वैसे भी लोकल लगेगा।
आर्मी ने पहली बार जारी किया कार्यवाही का वीडियो
-बता दें कि आर्मी ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया। ये वे चौकियां थीं, जो कवर फायर देकर घुसपैठ में आतंकियों की मदद करती थीं। साथ ही LoC से सटे भारत के गांवों पर फायरिंग करती थीं।
-संभवत: ऐसा पहली बार हुआ जब आर्मी ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया। 24 सेकंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि एक-एक कर 16 गोले पाक चौकियों पर दागे गए। पाकिस्तान के करीब एक स्क्वेयर किमी के इलाके को नुकसान पहुंचा।
-बता दें कि यह कार्रवाई पाक के कब्जे वाले कश्मीर में आर्मी की सर्जिकल स्ट्राइक के 8 महीने बाद हुई है। भारत ने सितंबर 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। वहीं, हमारे शहीद जवानों का पाक सैनिकों द्वारा सिर काट लेने की घटना के 22 दिन बाद यह खुलासा हुआ है।
सर्जिकल स्ट्राइक के केजरीवाल ने कहा था 'PAK के झूठे कैम्पेन का जवाब दें मोदी'
-पीओके में भारत के पहले सर्जिकल स्ट्राइक पर अरविंद केजरीवाल ने वीडियो मैसेज जारी किया था।
-वीडियो में केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी की तारीफ की। केजरीवाल ने कहा, ''मोदी के साथ मेरे कई मुद्दों पर मतभेद हैं, लेकिन आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक के लिए मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं।''
- केजरीवाल ने आगे कहा, ''जब से सर्जिकल स्ट्राइक हुआ है, पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया है। वे अब गंदी राजनीति पर उतर आए हैं।''
- ''पिछले दिनों इंटरनेशनल जर्नलिस्ट्स को बॉर्डर पर ले जाकर यह दिखाने की कोशिश हो रही है कि देखो, सर्जिकल स्ट्राइक तो हुआ ही नहीं है।''
- ''मेरी पीएम से अपील है कि जैसे जमीन के ऊपर पाकिस्तान को जवाब दिया, ऐसे ही पाक के झूठे कैम्पेन को बेनकाब करें, हम सब आपके साथ हैं।''
-केजरीवाल के इस वीडियो के बाद उनको खासी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
-बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने केजरीवाल के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा था- "केजरीवाल को सेना के सर्जिकल स्ट्राइक करने की बहादुरी पर भरोसा है या नहीं? और अगर है तो फिर वह झूठे प्रोपेगैंड से प्रभावित क्यों हो जाते हैं?

Share This News :