Homeअपना शहर ,
गांधी प्राणी उद्यान में वन्यप्राणी सप्ताह प्रारंभ

नगर निगम ग्वालियर द्वारा संचालित गांधी प्राणी उद्यान में वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन आगामी 2 से 8 अक्टूबर तक किया जाएगा। जिसका प्रारंभ आज किया गया।
यह जानकारी अपर आयुक्त श्री संदीप माकिन ने देते हुए बताया कि वन्य प्राणी सप्ताह के अन्तर्गत वन्य प्राणियों के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने के लिए सप्ताह भर विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निबंध चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिताओं के माध्यम से वन्य प्राणियों की पर्यावरण में आवश्यकता तथा उपयोगिता के विषय में जन जागृति कार्यक्रम आयोजित होगें। आज सप्ताह के प्रारंभ स्कूली छात्र छात्राओं का पंजीयन किया गया जिसमें 72 बच्चों ने पंजीयन कराया।
वन्य प्राणी सप्ताह में सप्ताह के तहत चिडियाघर के वालेन्टियर श्री राजेन्द्र राय, श्री अमन कुमार द्वारा बच्चों को चिडियाघर का भ्रमण कराया एवं वन्यप्राणियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। दिनांक 4 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें कक्षा 1 से 12वीं तक के बच्चे भाग ले सकेगें। इस मौके पर चिडियाघर अधिकारी डा प्रदीप श्रीवास्तव, डा उपेन्द्र यादव, श्री गौरव परिहार उपस्थित रहे।

Share This News :