Homeअपना शहर ,खास खबरे,
माया सिंह ने 128 जरूरतमंदों को दी सहायता

ग्वालियर । प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने बुधवार को वार्ड क्र.-56 में शंकर चौक चंद्रबदनी नाका पर आयोजित कार्यक्रम में 128 जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वार्ड के निवासी उपस्थित थे। 
नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि शासन द्वारा सभी वर्गों के कल्याण हेतु अनेक जन कल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का आम लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गरीबों को एक रूपए प्रतिकिलो अनाज देने की योजना प्रारंभ की है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा दीनदयाल रसोई योजना के तहत जरूरतमंदों को पाँच रूपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। शासन की अनेक योजनायें गरीबों के हित को ध्यान में रखकर संचालित की जा रही हैं। इसका लाभ जरूरतमंद लोगों को मिले। इसके लिये नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर उदय अभियान के तहत घर-घर जाकर हितग्राहियों का चयन कर उन्हें लाभान्वित किया गया है। 
कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने 128 लोगों को आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिये यह सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Share This News :