Home > देश विदेश ,slider news,
ब्रिटेन में आत्मघाती हमला : मैनचेस्टर म्यूज़िक कन्सर्ट में धमाके से 22 की मौत, 59 घायल

ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर में एक बम धमका हुआ। धमाके में 22 à¤²à¥‹à¤— मारे गए जबकि 59 लोग घायल हुए हैं। यह धमाका एक एरिना में हुआ । जिस वक्त धमाका हुआ उस वक्त à¤¸à¤¿à¤‚गर एरियाना ग्रैंडे का à¤•ॉन्सर्ट चल रहा था। धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने इसे आतंकवादी हमला बताया है।  भारतीय समयानुसार ब्लास्ट मंगलवार को तड़के तीन बजे हुआ।

आत्मघाती आतंकी हमला था

कुछ खबरों में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा जा रहा है कि एक आत्मघाती आतंकी हमला था। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई।

सोशल मीडिया पर लापला लोगों के परिजन अपनी बेटी व पत्नी की तस्वीरें डालकर उनके बारे में सूचना देने की अपील कर रहे हैं।

मैनचेस्टर में जिस कंसर्ट में हमला हुआ है वहां 60 स्कूली बच्चे भी बिना पैरेंट्स के छुट्टी मनाने आए थे। एक ट्विटर हैंडल से ऐसे लोगो की मदद के लिए कहा गया है कि अगर लोगों को उनके बच्चों से संपर्क नहीं हो पा à¤°à¤¹à¤¾ है तो वे इस नंबर - 07896711298 पर कॉल करें। लोगों से इस नंबर को रिट्वीट करने की अपील भी की जा रही है।

 

Share This News :