Homeअपना शहर ,slider news,
सिंधिया के इस म्यूजियम में हैं नेपोलियन की गोल्ड प्लेटेड स्पेशल एडीशन वाली टेबल

ग्वालियर. गोल्ड पॉलिश वाली प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी एक अनोखी टेबल, जिसे नेपोलियन बोनापार्ट-3 ने सिंधिया महाराज को फ्रांस की यात्रा के दौरान गिफ्ट दी थी। इस प्रकार की टेबल दुनिया में केवल तीन ही बनाई गई थीं। जिसमें से एक ग्वालियर के जयविलास पैलेस म्यूजियम में रखी है। इस अनमोल टेबल के लिए पैलेस में अलग से नेपोलियन गैलरी ही बना दी है।

-सिंधिया राजवंश का महल है जयविलास पैलेस। 400 कमरे वाले इस पैलेस के करीब 50 कमरों में एक म्यूजियम बना दिया गया है। म्यूजियम में सिंधिया राजवंश से जुड़ी वस्तुएं प्रदर्शित हैं।
-इस पैलेस का निर्माण जयाजीराव सिंधिया ने करीब 125 साल पहले कराया था और इसे एक फ्रांसीसी आर्कीटेक्ट मिशेल फिलोस ने तैयार किया था। वैसे भी सिंधिया राजवंश की आर्मी में फ्रांस का योगदान बहुत था।
-सिंधिया राजवंश से जुड़े राजा जब भी विदेश जाते थे तो कुछ न कुछ अनोखी वस्तुएं लेकर आते और उन्हें इस जयविलास पैलेस में रखा जाता था।
 
नेपोलियन ने दी जयाजी राव सिंधिया को यह टेबल
फ्रांस यात्रा के दौरान जयाजीराव सिंधिया की मुलाकात चार्ल्स लुई नेपोलियन-तृतीय से हुई। नेपोलियन-तृतीय ने सिंधिया को एक अनोखी टेबल भेंट की।
इस टेबल में नेपोलियन के फैमिली के फोटो लगे हुए थे। प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी इस टेबल में गोल्ड पॉलिश है। नेपोलियन-तृतीय ने इस प्रकार के टेबल बहुत कम बनाए थे।
आज भी दुनिया मे ऐसी केवल 3 टेबल ही हैं। इसमें से एक टेबल ग्वालियर के जयविलास पैलेस म्यूजियम में है। दूसरी टेबल हैदराबाद के सलारजंग म्यूजियम में है और तीसरी फ्रांस में ही है।
जयविलास पैलेस म्यूजियम में नेपोलियन-तृतीय की इस टेबल की विशेष देखरेख की जाती है और अब नेपोलियन से जुड़े सामान के लिए एक अलग ही गैलरी ही बना दी है।

Share This News :