Homeअपना शहर ,slider news,
शासन की योजनाओं का लाभ उठायें – माया सिंह

वार्ड 26 में संवाद कार्यक्रम सम्पन्न 
ग्वालियर |  à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के उत्थान और कल्याण के लिये योजनायें चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लोगों को मिले, इसके लिये प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में नगर उदय अभियान चलाकर हितग्राहियों को उनके घर जाकर चयनित किया गया और उन्हें लाभान्वित भी किया गया। श्रीमती माया सिंह ने यह बात शनिवार को वार्ड क्र. 26 में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। 
कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामप्रसाद परमार, एमआईसी सदस्य धर्मेन्द्र राणा, पार्षद पुरूषोत्तम टमोटिया सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वार्ड निवासी उपस्थित थे। नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु अनेक योजनायें संचालित की जा रही हैं। महिलायें इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठायें। उन्होंने कि सरकार द्वारा गरीबों को एक रूपए प्रतिकिलो के मान से अनाज भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस वार्ड की जिन महिलाओं को पात्र होने के बाद भी अनाज नहीं मिल पा रहा है, उन्हें शीघ्र ही अनाज उपलब्ध होने लगेगा, इसकी व्यवस्था की जायेगी। इसके साथ ही इस क्षेत्र में पानी की समस्या के निदान हेतु शीघ्र ही एक बोर कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या के निदान हेतु पाइप लाईन डालने का कार्य भी निगम द्वारा किया जायेगा। नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कार्यक्रम में 42 जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता के चैक भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये सरकार द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधायें मुहैया हों, इसके लिये सरकार और प्रशासन कार्य कर रहा है। 
कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्रीय पार्षद धर्मेन्द्र राणा ने अपने वार्ड में किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोगों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने हेतु उनसे आवेदन पत्र लेकर कार्रवाई कराई जा रही है और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं के बारे में भी माँग रखी। कार्यक्रम में रामप्रसाद परमार ने भी स्वागत भाषण दिया तथा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। 

Share This News :