Homeअपना शहर ,slider news,
रात्रिकालीन व्यवस्था से बाजारों में हो रही है सफाई

ग्वालियर ।  à¤¨à¤—र निगम ग्वालियर द्वारा शहर को स्वच्छ और साफ रखने के लिए योजनाबद्व तरीके से सफाई कार्य कराया जा रहा है, जिसके तहत शहर के सभी प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में रात्रिकालीन सफाई कराई जा रही है। जिसकी लगातार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मॉनीटरिंग की जा रही है।
शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था के दौरान व्यापारी एवं बाजारों के रहवासियों द्वारा भी रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था की सराहना व सक्रिय सहभागिता की जा रही है। जिसमें इन सभी क्षेत्रों के नागरिक रात्रि में ही कचरा अपनी दुकान व मकान के बाहर निकाल देते हैं जिससे सफाई संरक्षक कचरा उठाकर ले जाते हैं तथा निगम अधिकारियों द्वारा लगातार नागरिकों से भी आग्रह किया जाता है कि वह रात्रि में ही सफाई के पहले कचरा निकाले फिर पुनः सुबह के समय कचरा न निकालें न ही सडक पर फेंके, जिससे सफाई व्यवस्था बनी रहे तथा हमारा शहर स्वच्छ शहर बना रहे। इसी के तहत सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत आने वाले वार्डों के प्रमुख स्थानों, सार्वजनिक स्थानों, बाजारों आदि क्षेत्र में रात्रि कालीन सफाई कार्य नियमित कराया जा रहा है। 

Share This News :