Homeअपना शहर ,खास खबरे,
क्या सिंधिया को पवैया के नाम से है चिढ़

सिंधिया राजघराने के मुखिया एवं गुना सांसद को भाजपा नेता  à¤œà¤¯à¤­à¤¾à¤¨ सिंह पवैया के नाम से चिढ़ हैं। भाजपा के पवैया वही है जिन्होंने ज्योतिरादित्य के पिता स्व. माधवराव सिंधिया को ग्वलियर से भगाया था। उसके बाद से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रखर हिंन्दू वादी नेता के नाम से चिढ़ते हैं। इतना ही नहीं सिंधिया की हकीकत देखें तो ग्वालियर-चंबल संभाग में बच्चों से लेकर वृद्ध , महिलाओं वृद्ध महिलाओं से अपने पैर छिलवाते हैं। वहीं ग्वालियर चंबल अंचल में चंबल नदी से पहले दिल्ली की ओर और गुना के बाद वह आम लोगों से हाथ तक मिलाते हैं। 
ग्वालियर-चंबल संभाग का कोई नेता यदि उनसे हाथ मिलाने का प्रयास भी करता है तो वह उसकी अनदेखी करते हैं वहीं आगे से उसका महल में घुसना तक बंद करा देते हैं। वहीं मप्र की राजधानी में अदने से कांग्रेस कार्यकर्ता से हाथ मिलाकर उससे गले तक मिलते हैं। देखा जाए तो यह सिंधिया इस प्रकार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपा के ग्वालियर-चंबल संभाग के पदाधिकारियों से दोहरा रवैया अपनाते हैं। कांग्रेस के कददावर नेता सिंधिया भाजपा नेता से इसलिए भी चिढ़ते हैं कि उन्होंने उनका गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में भी जनाधार को कमजोर किया है। वहीं गत संपन्न हुए लोकसभा के चुनावों में भले ही भाजपा नेता पवैया हार गये लेकिन उन्होने शहरी क्षेत्र में कांग्रेस के कददावर नेता को पानी पिला दिया और लोकसभा में शहरों में सिंधिया को हार का मुंह देखना पडा। अब हकीकत जो है वह सबके सामने हैं। सिंधिया को वास्तविकता में पवैया के नाम से चिढ़ है और हो भी क्यों नहीं । पवैया ने उनके पिता को ग्वालियर से भगाया वहीं उनका स्वयं का जनाधार कमजोर किया । इसके चलते सिंधिया को पवैया के नाम से चिढ़ है। 

Share This News :