Homeअपना शहर ,खास खबरे,
स्वच्छता की अलख जगाने पूरे देश में चलाया मिशन श्रमदान

ग्वालियर । मिशन श्रमदान की शुरुआत 26 जनवरी 2016 को हुई थी, इस मिशन का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के आह्वान पर भारत को स्वच्छ बनाने हेतु भागीदारी दर्ज करने के लिए किया गया, विगत 26 जनवरी को टीम ने एक प्रण लिया की प्रत्येक सप्ताह 2 घंटे का श्रमदान कर भारत को स्वच्छ बनाने की इस मुहिम में प्रधानमंत्री जी का साथ देंगें और इसी उद्देश्य को लेकर श्रमदानियों ने इस मिशन को शुरू कर मिशन श्रमदान नाम दिया।
मिशन श्रमदान संस्था के संस्थापक राहुल सिंह तोमर ने बताया कि लगातार 4 महीने ग्वालियर स्वर्णरेखा नदी की सफाई कर बदहाल होकर नाले का रूप ले चुकी इस नदी को साफ कर वापस उसी स्वरुप में लाये। पर्यावरण दिबस, जल दिवस, और विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता हेतु विशाल रैलियों और सभाओं का आयोजन किया। 30 जुलाई 2016 को स्वच्छता हेतु 37,995 लोगों द्वारा ग्वालियर को स्वच्छ बनाने विशाल स्वच्छता अभियान का आयोजन कर ग्वालियर का एशिया बुक आफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया। 2 अक्टूबर 2016 को गांधीजी की 147वीं जयंती पर पूरे ग्वालियर-चम्बल संभाग में 147 जगहों की सफाई हजारों लोगों द्वारा शामिल कर कराई। दिसम्बर-जनवरी में ग्वालियर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 में टॉप पर लाने हेतु एक योजना के तहत कार्य कर ग्वालियर को देश में 27वां स्थान दिलाया। 1 मार्च 2017 स्वच्छता की अलख जगाने पूरे देश में जगाने हेतु ग्वालियर से दिल्ली साइकिल द्वारा 6 दिनों तक यात्रा कर विभिन्न स्थानों पर स्थानों पर स्वच्छता की शपथ दिलाई। 15-16 दो दिवसीय स्वच्छता पर आयोजित श्रमदान कॉन्क्लेव रायपुर छत्तीसगढ़ में ग्वालियर का प्रतिनिधित्व किया, जिसमे देश में प्रत्येक कोने से 150 स्वच्छता आइकॉन एकत्रित हुए।
देश में सकारात्मक परिवर्तन के लिए उठाया बीडा: राहुल
मिशन श्रमदान संस्था के संस्थापक राहुल सिंह तोमर ने बताया कि राष्ट्रनिर्माण में भागीदारी करने के उददेश्य से तथा देश में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए मैने पंचायत सचिव की शासकीय नौकरी छोडकर मिशन श्रमदान को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया तथा नौकरी छोडने के बाद समस्या आई कि इस कार्य को करने के लिए फंडिग कहां से आए तो मैने अध्यापन का कार्य किया, जिसमें बच्चों को पढाकर जो धनराशि मिलती है उससे अपने स्वच्छ भारत-स्वस्थ्य भारत के सपने को साकार करने का प्रयास कर रहा हूं। इस मिशन में मुझे सभी के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है।

Share This News :