Homeअपना शहर ,खास खबरे,
वार्ड के सफाईकर्मी का हुआ सम्मान

ग्वालियर। सफाईकर्मियों की मेहनत से ही आज हमारा शहर देश के स्वच्छ शहरों में à¤¶à¤¾à¤®à¤¿à¤² हुआ à¤¹à¥ˆà¤‚। यह विचार भाजपा के à¤µà¤°à¤¿à¤·à¥à¤  à¤¨à¥‡à¤¤à¤¾, पार्षद एवं जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार द्वारा वार्ड के सफाईकर्मियों का सम्मान करते हुए व्यक्त किए। 
इनके इस सराहनीय कार्य से शहर अब पहले से स्वच्छ एवं सुंदर दिखने लगा हैं। इनके सुबह एवं शाम को की जा रही कड़ी मेहनत की वजह से ही आज हमारा अपने शहर को स्वच्छ बनाने का सपना साकार होता प्रतीत हो रहा हैं। इनके द्वारा की गई दिन-रात मेहनत से ही हमारे ग्वालियर को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छ भारत अभियान में पूरे भारत में 27वां स्थान प्राप्त हुआ हैं। हमें स्वच्छ भारत अभियान के लिए जनता में और जागरूकता लाने की जरूरत हैं, जिससे ग्वालियर पूरे भारत में प्रथम स्थान पर आये। इनके द्वारा प्रतिदिन बिना अवकाश कार्य करने के कारण ही आज à¤¶à¤¹à¤° की सुंदरता बढ़ी हैं। पिछली बार ग्वालियर का सफाई à¤•े मामले में 400वां स्थान था। पिछली गलतियों को सुधारते हुए इस बार शहर भर में सफाई व्यवस्था का कार्य जोरों शोरों पर चला। 
सर्दियों में नगर निगम के सफाई कर्मचारी देर रात शहर में सफाई करते थे। सफाईकर्मियों की यह मेहनत का ही परिणाम है की ग्वालियर ने अपनी रैंकिग में सुधार करते हुए 27वां स्थान प्राप्त हुआ। निगमायुक्त अनय द्विवेदी की कार्यशैली की वजह से ही आज ग्वालियर को यह स्थान प्राप्त हुआ हैं। à¤¡à¥‰. सिकरवार द्वारा वार्ड क्र. 57 के सफाईकर्मी सोहनलाल बोहरे का सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद अवधेश कौरव, अवध धाकरे, नरेश कौशिक, क्षेत्राधिकारी वीरेन्द्र à¤¶à¤¾à¤•्य, किशोर चौहान, वार्ड के स्वास्थ्य अधिकारी राजकुमार, अनूप, गोविन्द कुशवाह à¤†à¤¦à¤¿ उपस्थित रहें।  
 

Share This News :