Homeअपना शहर ,खास खबरे,
आवारा सांडों को पकड़ने में निगम फिसडडी

आजकल गली गली में जुमला है हमारी निगम फिसडडी है। भई हो भी क्यों ना अधिकारी एसी कमरों में आराम में है। जनता आवारा सांडों और कुत्तों का शिकार हो रही है।
पिछले दिनों एक मासूम लड़की की सांड के हमले में जान चली गई थी। वही उसके ही अगले दिन दो भाई बहन को सांड ने घायल कर दिया था। इसके बाद भी निगम सरकार व अधिकारी गहरी नींद में है। उनको आवारा सांडों का आतंक दिखता ही नहीं। इस मुददे पर कांग्रेस के प्रदर्शन व ज्ञापन आंदोलन के बाद जरूर बीती रात को निगम अमले ने सांडों को पकड़ने अभियान चलाया, परंतु वह भी खानापूर्ति होकर रह गया। पता नहीं हमारे निगम के बड़े साहब और मेयर क्या चाहते है इन्हें कोई बड़े हादसे का इंतजार है या फिर खानापूर्ति से ही निगम सरकार चलती रहेगी।

Share This News :