Homeअपना शहर ,खास खबरे,
“संभागीय पर्यटन विमर्श” 11 मई को

ग्वालियर । ग्वालियर एवं चंबल संभाग के अंतर्गत पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाओं को तलाशने के मकसद से 11 मई को होटल तानसेन रेसीडेंसी में “संभागीय पर्यटन विमर्श” का आयोजन होगा। इस दिन यह कार्यक्रम प्रात: 11.30 बजे केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में होगा। 
कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा तथा राज्य सभा सांसद प्रभात झा भी बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे। संभागीय पर्यटन विमर्श में ग्वालियर-चंबल संभाग के जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारी भाग लेंगे।

Share This News :