Homeअपना शहर ,खास खबरे,
ग्वालियर किले पर होगी FM और DTT ट्रांसमीटर की स्थापना

ग्वालियर। स्थानीय सांसद और केन्द्रीय पंचायती राज, पेयजल-स्वच्छता, भू-संसाधन एवं ग्रामीण विकास मंत्री  à¤¨à¤°à¥‡à¤¨à¥à¤¦à¥à¤° सिंह तोमर जहाँ एक ओर जनता से जुड़े चारों महत्वपूर्ण विभागों के दायित्वों का शानदार निर्वहन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर संसदीय क्षेत्र के विकास के प्रति चिंता-चिंतन और क्रियान्वन का दौर जारी है।
शहर को स्मार्ट सिटी, 4 ROB, प्लास्टिक पार्क, 121.41करोड़ की लागत से 3 फोरलेन सड़कों की सौगात दिलाने के बाद श्री तोमर ने ग्वालियर दुर्ग पर बनकर तैयार हुए भवन पर FM रेडियो और DTT सेवायें शीघ्र प्रारंभ करने हेतु केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वैंकेया नायडु से आग्रह किया है। श्री तोमर ने श्री नायडु को यह भी अवगत कराया है कि FM रेडियो के लिए संबधित उपकरण आ गये हैं, जिसका स्थापन installation किया जाना शेष है तथा DTT ( Digital Terrestrial transmitter) के लिए उपकरण आना शेष है। उपरोक्त दोनों बिंदुओं पर शीघ्र कार्यवाही करने हेतु आग्रह किया है।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम.वेंकैया नायडु ने श्री तोमर को उनके प्रस्ताव के उत्तर में भेजे अर्धशासकीय पत्र 25 अप्रैल से अवगत कराया है कि ग्वालियर में एक 5 किलोवाट क्षमता के FM Transmitter की स्थापना हेतु भवन निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है तथा आगामी 5 से 7 माह में ग्वालियर में FM Transmitter की स्थापना किए जाने की संभावना है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के उप सचिव डा. विन्सेंट बारला ने श्री तोमर को बताया है कि वर्तमान में मीडियम वेव बैंड के 1386 kHz आवत्त पर आकाशवाणी, ग्वालियर के कार्यक्रम पूरे ग्वालियर जिले तथा आस-पास के क्षेत्रों में भली-भांति सुने जा सकते हैं। साथ ही दूरदर्शन के DD free Dish-DTH, प्लेटफार्म पर आकाशवाणी के 31 चैनल उपलब्ध हैं, जो कि सेटटाँप बाँक्स की सहायता से संपूर्ण देश में सुने जा सकते हैं। इसके अलावा आकाशवाणी के 13 मुख्य चैनल इंटरनेट के माध्यम से अथवा मोबाइल फोन पर उचित एप ( आई.ओ.एस.एंड्रायड/विंडोज) डाउनलोड करने के बाद सुने जा सकते हैं। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने केन्द्रीय सूचना मंत्री एम वेंकैया नायडु को धन्यवाद दिया है। 
यह होगा फायदा
FM रेडियो प्रारंभ होने से ग्वालियर फोर्ट के चारों ओर (गोलाकार) 80 किलो मीटर की परिधि में all India Radio के द्धारा प्रसारित किए जाने समस्त कार्यक्रम (समाचार, समस्त मनोरंजन, ज्ञानवर्धक आदि) स्पष्ट रुप से सुने जा सकेंगे। इसी प्रकार DTT ( Digital Terrestrial transmitter)  à¤¸à¥‡ 6 चैनल एक साथ TV और मोबाईल पर देखे जा सकेंगे।

Share This News :