Home > देश विदेश ,slider news,
ISRO की कामयाबी: GAST-9 उपग्रह का सफल लॉन्च, भारत समेत छह पड़ोसी देशों को होगा फायदा

करीब 450 करोड़ की लागत से बने उपग्रह (जीसैट-9) को शुक्रवार को à¤­à¤¾à¤°à¤¤à¥€à¤¯ अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने à¤²à¥‰à¤¨à¥à¤š किया। इससे उपग्रह से सार्क देशों के बीच संपर्क को बढ़ावा मिलेगा लेकिन पाकिस्तान à¤‡à¤¸à¤¸à¥‡ बाहर है। à¤‡à¤¸à¤•ा उपग्रह को à¤šà¥‡à¤¨à¥à¤¨à¤ˆ से करीब 135 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, दक्षिण एशियाई उपग्रह का सफल प्रक्षेपण ऐतिहासिक क्षण, इससे संबंधों के नए आयाम की शुरुआत होगी।

जीसैट-9 को भारत की ओर से उसके दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों के लिए उपहार माना जा रहा है। इस उपग्रह को इसरो का रॉकेट जीएसएलवी-एफ09 लेकर जाएगा। इसरो के अध्यक्ष ए.एस किरण कुमार ने गुरुवार को बताया था कि इससे आठ सार्क देशों में से सात भारत, श्रीलंका, भूटान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और मालदीव परियोजना का हिस्सा हैं। पाकिस्तान ने यह कहते हुए इससे बाहर रहने का फैसला किया कि उसका अपना अंतरिक्ष कार्यक्रम है।

 

इस उपग्रह की लागत करीब 450 करोड़ रुपये है और इसका उद्देश्य दक्षिण एशिया क्षेत्र के देशों को à¤¸à¤‚चार और आपदा सहयोग मुहैया कराना है। इसका मिशन जीवनकाल 12 साल का है। मई 2014 में सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों से सार्क उपग्रह बनाने के लिए कहा था वह पड़ोसी देशों को भारत की ओर से उपहार होगा।

गत रविवार को मन की बात कार्यक्रम में मोदी ने घोषणा की थी कि दक्षिण एशिया उपग्रह अपने पड़ोसी देशों को भारत की ओर से कीमती उपहार होगा। मोदी ने कहा था, पांच मई को भारत दक्षिण एशिया उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा। इस परियोजना में भाग लेने वाले देशों की विकासात्मक जरूरतों को पूरा करने में इस उपग्रह के फायदे लंबा रास्ता तय करेंगे।

भविष्य के प्रक्षेपणों के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि इसरो जीएसएलवी एमके 3 के बाद पीएसएलवी का प्रक्षेपण करेगा। उन्होंने कहा कि इसरो अगले साल की शुरुआत में चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण करेगा। इससे पहले संचार उपग्रह जीएसएटी-8 का प्रक्षेपण 21 मई 2011 को फ्रेंच गुएना के कोउरो से हुआ था।

Share This News :