Homeअपना शहर ,खास खबरे,
परशुराम जयंती पर निकला चल समारोह

ग्वालियर ( विनय शर्मा )। परशुराम जयंती इस वर्ष भी पूरे धूमधाम से मनाई गई। रविवार सायं भगवान का विशाल चल समारोह निकला। जिसका स्थान स्थान पर स्वागत किया गया। à¤­à¤—वान परशुराम का चल समारोह सनातन धर्म मंदिर से शुरू हुआ, जो विभिन्न मार्गों से गुजरा। चल समारोह में पीतांबर वस्त्रधारी महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थी। वहीं साधु संत रथों में सवार थे। समारोह का स्थान स्थान पर स्वागत किया गया। चल समारोह में प्रमुख रूप् से ओ.एन. कौल, डॉ. जयवीर भारद्वाज, बसंत पाराशर, अजय मिश्रा, रविकांत दुबे, अशोक शर्मा, जगदीश शर्मा, भुवनेश्वर वाजपेयी, आर.के. शुक्ला, कुलवीर भारद्वाज, केशव पाण्डेय, राम शर्मा, संजय शर्मा, गायत्री चतुर्वेदी, मधु भारद्वाज, ममता कटारे, अनामिका शर्मा, अंजली शर्मा, सुलेखा शर्मा, वासुदेश शर्मा, पुरूषोत्तम भार्गव आदि शामिल हुये। वहीं महाराज बाड़े पर भगवान परशुराम का अस्थाई मंदिर बनाकर सभी वर्गों के लोगों ने महाआरती की।

Share This News :