Homeअपना शहर ,खास खबरे,
स्टेशन बजरिया में चलाया स्वच्छता अभियान, हटाए अतिक्रमण

ग्वालियर ।  à¤¸à¥à¤µà¤šà¥à¤› ग्वालियर-स्वस्थ्य ग्वालियर के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा लगातार अभियान चलाकर साफ सफाई कराई जा रही है तथा शहर के नागरिकों को भी स्वच्छता के लिए निरंतर जागरुक किया जा रहा है। इसी के तहत आज स्टेशन बजरिया क्षेत्र एवं उसके आस-पास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। इस अवसर पर  à¤¸à¥à¤µà¤šà¥à¤›à¤¤à¤¾ ब्रांड एम्बेस्डर डॉ एम एल दौलतानी, जनप्रतिनिधि जगराम सिंह कुशवाह,  à¤ªà¥‹à¤¹à¤ªà¤¸à¤¿à¤‚ह, क्लस्टर अधिकारी सतेन्द्र सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी राजीव सोनी, राकेश कश्यप, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी, विजय श्रीवास्तव एवं एमएल लिथौरिया सहित अन्य कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।  
उल्लेखनीय है कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा ग्वालियर शहर में नागरिकों स्वच्छता की आदत डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों के साथ निगम अधिकारियेां द्वारा भी श्रमदान कर उन्हें भी श्रमदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रति सप्ताह शुक्रवार एवं शनिवार को विशेष अभियान के तहत श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जाएगा। जिसके तहत आज स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर डॉ एमएल दौलतानी के निर्देशन में स्टेशन बजरिया में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें होटल संचालकों एवं दुकानदारों द्वारा नाली एवं फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया तथा नालियां साफ कराई गई। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी एवं डब्ल्यूएचओं को जिम्मेदारी दी गई कि वह नियमित रुप से नालियों की सफाई कराएं। वहीं नागरिकों को भी सफाई रखने एवं दूसरों को भी गंदगी न फैलाने देने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही क्षेत्र के व्यापारियों द्वारा कुछ समस्याएं बताई गई जिसको लेकर उनके साथ आगामी मंगलवार को बैठक रखी गई है जिसमें उनकी समस्याएं सुनकर उनका तत्काल निरकारण कराया जाएगा।

Share This News :