Homeअपना शहर ,खास खबरे,
अक्षय तृतीया को हुए पारिग्रहण संस्कार हमेषा रहते हैं सफल: केन्द्रीय मंत्री तोमर

ग्वालियर । नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत आज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन फूलबाग मैदान में किया गया। विवाह सम्मेलन में हिन्दु कन्याओं के विवाह व मुस्लिम कन्याओं के निकाह पूर्ण रीतिरिवाज के साथ सम्पन्न कराए गए। वर वधु के आर्शीवद समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के ग्रामीण विकास, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री  à¤¨à¤°à¥‡à¤¨à¥à¤¦à¥à¤° तोमर थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने की। कार्यक्रम में सभापति राकेश माहौर, विभागीय प्रभारी सदस्य श्रीमती मीना जाटव, मेयर इन काउंसिल के प्रभारी सदस्य सतीश बोहरे, धर्मेन्द्र राणा, खेमचंद गुरवानी, वरिष्ठ पार्षद श्रीमती विनती शर्मा, अशोक गेडा,  à¤¸à¤‚तोष भारती, नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव जे पी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रंजना जाट, संभागीय अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, राजस्थान के देवेन्द्र त्रिपाठी, आगरा से आनंद वर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष डा अनय दीक्षित,  à¤¸à¤¤à¥€à¤¶ शाक्यवार सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। फूलबाग मैदान पर आयोजित विवाह सम्मेलन के आर्शीवद समारोह के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत अतिथियों का स्वागत प्रभारी सदस्य श्रीमती मीना जाटव एवं उपायुक्त श्री एपीएस भदौरिया, नोडल अधिकारी डा अतिबल सिंह यादव द्वारा किया गया। नरेन्द्र मोदी विचार मंच के पदाधिकारियों द्वारा भी अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र ंिसह तोमर ने कहा कि अक्षय तृतिया का हमारे जीवन में बहुत महत्व है तथा इस दिन सम्पन्न हुए पारिग्रहण संस्कार हमेशा सफल रहता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रारंभ की गई इस योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पंहुचे इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि मप्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी की कल्पना से इतनी लाभकरी योजना प्रदेश में फलीभूत हो रही है जिसका लाभ लाखों लोगों को मिल रहा है। शेजवलकर ने कहा कि ग्रहस्थ आश्रम मनुष्य के जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण आश्रम है, इसलिए सफल ग्रहस्थी के लिए इस प्रकार के आयोजन बहुत ही लाभकारी होते हैं, क्योंकि लोग इसी प्रकार के आयोजन से अपनी बच्चों के विवाह बिना किसी खर्च के धूमधाम से कर सकते हैं।इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सभी नव विवाहित जोडों को सफल एवं सुखी दाम्पत्य का आर्शीवाद प्रदान किया तथा जोडों को उपहार प्रदान किए। इस अवसर पर नगर निगम एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयासों से मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत आयोजित विवाह सम्मेलन में शामिल प्रत्येक वर-वधु को कन्या के नाम 17 हजार रुपए का चैक, 8 हजार रुपए के बर्तन, कपडे, जेवर एवं विवाह प्रमाणपत्र आदि प्रत्येक जोडे को प्रदान किए गए।
46 हिन्दु एवं 4 मुस्लिम कन्याओं के रीतिरिवाज से विवाह
नगर निगम ग्वालियर द्वारा आयोजित विवाह समारोह में आज 50 कन्याओं के विवाह पूर्ण रीतिरिवाज से सम्पन्न कराए गए। जिसमें 46 हिन्दु एवं 4 मुस्लिम कन्याओं के विवाह व निकाह पूर्ण रीतिरिवाज के साथ सम्पन्न कराए गए।

Share This News :