Homeअपना शहर ,खास खबरे,
उच्च शिक्षा मंत्री पवैया दो दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर

ग्वालियर | प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया 30 अप्रैल और एक मई को ग्वालियर के प्रवास पर रहेंगे। 
उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया 30 अप्रैल को प्रात: 10.30 बजे बाड़े पर शीतल जल प्याऊ का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद प्रात: 11 बजे वार्ड - 17 में सैय्यद बली दरगाह के पास एक करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से बनाई जा रही सड़क का भूमि पूजन करेंगे। पवैया वार्ड – 16 में सिम्कोलाइन बिरलानगर में विधायक निधि से 10 लाख 85 हजार रूपए की लागत से बनाए जाने वाले सीमेंट कंक्रीट मार्ग का लोकार्पण करेंगे। 
 à¤ªà¤µà¥ˆà¤¯à¤¾ एक मई को अपरान्ह 4 बजे प्रेस्टीज कॉलेज में आयोजित केस राइडिंग वर्कशॉप में सम्मिलित होंगे। सायं 5.15 बजे आईआईटीटएम जीवाजी यूनिवर्सिटी में आयोजित आदि शंकराचार्य प्रकटोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। सायं 7.30 बजे कैंसर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट के 47वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत श्री पवैया रात्रि 11.30 बजे जीटी एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे। 

Share This News :