Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,
कुपवाड़ा आतंकी हमले में शहीद कैप्टन आयुष यादव को आज दी जाएगी अंतिम विदाई

नई दिल्ली: जम्मु-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी हमले में शहीद हुए अंतिम विदाई दी जाएगी. इसके साथ ही विशाखापट्टनम के शहीद बीवी रमन्ना का भी उनके गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा. à¤•श्मीर के कुपवाडा नें आतंकी हमले में शहीद हुए कानपुर के कैप्टन आयुष यादव का पार्थिव शव उनके घर पहुंचा

सुबह सात बजे उनका शव एयर फोर्स हॉस्पिटल से जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके घर लाया गया. सेना की गाडियों के काफिले के साथ जैसे ही उनका शव घर पहुंचा परिजन बिलख कर रोने लगे. यह देख वंहा मौजूद लोग भी अपने आंशु रोक न सके.

वहीं शहीद के घर के बाहर उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धाजली देने वालों की भीड़ जुटी है. जिस सेंत जोसफ स्कूल में आयुष ने अपनी पढ़ाई की थी उस स्कूल के छात्र और शिक्षक भी शहीद कैप्टन को श्रद्धान्जली देने पहुंचे.

Share This News :