Homeअपना शहर ,खास खबरे,
मजदूर समाज को मजबूत व परिपक्व बनाता है: डॉ. सिकरवार

शिविर मेें 120 मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
ग्वालियर। समाज को स्वस्थ्य मजदूरों से ही तरक्की हासिल हो सकती हैं, इसलिए मजदूरों को स्वास्थ्य के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए। समाज मेें मजदूर वर्ग को हमेशा गरीब इंसान समझा जाता हैं, धूप में मजदूरी करने वालों को ही हम मजदूर समझते हैं, इसके विपरीत मजदूर समाज का वह अभिन्न अंग हैं, जो समाज को मजबूत और परिपक्व बनाता हैं, समाज को सफलता की ओर ले जाता हैं, मजदूरों का बीमा भी होना चाहिए। 
यह विचार भाजपा नेता, पार्षद  एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने फैमली प्लानिंग एसोसियेषन ऑफ इंडिया द्वारा पिंटो पार्क चौराहा, मुरार मेें आयोजित मजदूर स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मेें व्यक्त किये। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी अछेन्द्र सिंह कुशवाह, गीता शर्मा, डॉ. लोकेश शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा (परामर्षकर्ता) एवं भूपेन्द्र परमार समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने इस मौके पर कहा कि मजदूरों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाते रहना चाहिये। आप लोगो की मेहनत से ही हमारा समाज आज तरक्की की राह पर चल रहा है। शिविर मेें 120 मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Share This News :