Home > देश विदेश ,slider news,
आनंदीबेन ने कहा- नहीं बनना राष्ट्रपति, गुजरात में रहकर करनी है सेवा

अहमदाबाद। भाजपा सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से आगामी राष्ट्रपति के लिए गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का नाम उछाले जाने के बाद खुद पटेल ने इससे साफ इन्कार कर दिया। आनंदीबेन ने गुजरात में ही रहकर सेवा करने की इच्छा जताई है।

डॉ. स्वामी ने अपनी गुजरात यात्रा के दौरान देश के अगले राष्ट्रपति के लिए पूर्व सीएम आनंदीबेन को उपयुक्त उम्मीदवार बताया था। आनंदीबेन पिछले तीन दशक से राजनीति में सक्रिय हैं, केशुभाई पटेल की सरकार में पहली बार मंत्री बनीं तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया था। आनंदीबेन गुजरात के सबसे ताकतवर पटेल समुदाय से आती हैं, पाटीदार आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, आंदोलन के चलते ही आनंदीबेन को अपनी कुर्सी गंवानी पडी थी।

डॉ. स्वामी ने उनका नाम राष्ट्रपति के लिए उछालते हुए कहा कि आनंदीबेन इस पद की उपयुक्त प्रत्याशी हैं लेकिन आनंदीबेन ने खुद कहा कि वे राष्ट्र्पति बनने की इच्छा नहीं रखती हैं तथा गुजरात में ही रहकर सेवा करना चाहती हैं।

Share This News :