Homeslider news,
LoC पर भारी गोलीबारी, पाक के दो जवान ढेर, मोदी ने की अहम बैठक

श्रीनगर। उरी आतंकी हमले के बाद एक बार फिर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लघंन किया गया है लेकिन इसमें उसे ही नुकसान उठाना पड़ा है। गोलीबारी में पाकिस्तान के दो जवान ढेर हो गए। पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान की तरफ से 4 जगहों पर सीज फायर का उल्लंघन किया गया है।

पाक की तरफ से मेढर, नौशेरा, नौगाम में गोलीबारी की जा रही है। इससे पहले सब्जियां में कल फायरिंग की गई थी। पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ और सेनाध्यक्ष राहिल शरीफ की सेना के अफसरों से संयुक्त मुलाकात के बाद यह फायरिंग तेज हुई है।वहीं सीमा पर हालात के मद्देनजर आज पीएम नरेंद्र मोदी ने सीसीएस की बैठक बुलाई जिसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरुण जेटली, एनएसए अजीत डोवाल,  आर्मी चीफ दलबीर सुहाग, विदेश सचिव एस जयशंकर सहित कई अधिकारी शामिल हुए। इसमें एलओसी पर मौजूदा हालात पर चर्चा हुई।

एलओसी पर गोलीबारी में पाकिस्तान के दो जवान ढेर हुए हैं। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से ये खबर आई। पाकिस्तानी सैनिकों ने आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय ठिकानों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने आज शाम पुंछ जिले के साब्जियान इलाके में छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उरी आतंकी हमले के दो दिन बाद 20 सितंबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर के इसी सेक्टर में सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। बीते छह सितंबर को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में भारतीय ठिकानों पर 120 एमएम मोर्टार से गोलाबारी की थी।

Share This News :