Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,
अब और नहीं होंगे पठानकोट जैसे हमले, एयरबेस की सुरक्षा के लिए उठाए गए ये कदम

पठानकोट एयर बेस पर आतंकी हमले के बाद वायुसेना ने ऐसे कई कदम उठाये जिसमें एयर बेस की सुरक्षा को अभेद्य बनाया जा सके. वायुसेना ने पहली बार अपने एयर वारियर्स के लिए खास क्यूआरटी यानी क्यूक रिएक्शन ट्रेनिंग स्कूल शुरू किया है. इसका नाम है वन सिक्युरिटी ट्रेनिंग स्कूल जिसका मकसद हर एयर बेस की सुरक्षा के लिए पहली रक्षा पंक्ति तैयार करना है. इसी कड़ी में वायुसेना अपने एयरमैन और ऑफिसर को खास ट्रेनिंग दे रही है. जिससे आने वाले दिनों में किसी भी आतंकी हमले को नाकाम किया जा सके. वायुसेना के एयरमैन और ऑफिसर के लिए रेगुलर ट्रेनिंग के अलावा ये खास क्यूआरटी ट्रेनिंग है. आजतक पर पढ़िये कैसे एयर फ़ोर्स के ख़ास वन सिक्युरिटी ट्रेनिंग स्कूल भटिंडा में कैसे बन रहे आतंक का खत्मा करने वाले एयर वारियर्स.

चार हफ्ते की इस खास ट्रेनिंग में आधुनिक हथियारों के साथ ही कड़ी शारीरिक ट्रेनिंग दी जाती हैं. ट्रेनिंग में वायुसेना के एयरमैन और ऑफिसर को एक साथ ट्रेनिंग दी जाती है, ट्रेनिंग बहुत कड़ी होती है. ट्रेनिंग के दौरान इन्हें कई पड़ावों से गुजरना होता है. इसमें जवानों को हवा में, पानी में और जंगल में घात लगाकर मार करने की तकनीक सिखाई जाती है. आधुनिक हथियारों से लैस ये एयर वारियर्स रात के अंधेरे में भी दुश्मन को पहचान कर उनका खात्मा करने में ट्रेंड होते हैं. पठानकोट आतंकी हमले के वक्त आतंकी एयर बेस के आसपास मौजूद जंगल और घासफूस का फायदा उठाकर अंदर दाखिल हुए थे. ट्रेनिंग में इस तरह के हमले को नाकाम करने की ख़ास ट्रेनिंग दी जाती है.

Share This News :