Homeअपना शहर ,
सहकारी वसूली और रोजगारमूलक योजना में ऋण वितरण पर कमिश्नर श्री रूपला का विशेष जोर

कमिश्नर श्री शिवनारायण रूपला ने सहकारी वसूली और रोजगारमूलक योजनाओं में ऋण वितरण पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों की रोजगारमूलक योजना में ऋण वितरण का कैलेण्डर निर्धारित किया गया है, इसके तहत दिसम्बर 2016 के अंत तक लक्ष्य के अनुरूप सभी रोजगारमूलक योजनाओं में शत प्रतिशत ऋण वितरण सुनिश्चित हो जाए। कमिश्नर श्री रूपला बुधवार को अपने सभाकक्ष मानसभागार में संभागीय अधिकारियों के बीच योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

      कमिश्नर श्री रूपला ने सहकारी वसूली पर जोर देते हुए सहकारिता के संयुक्त आयुक्त को निर्देश दिये कि वसूली की स्थिति ठीक नहीं है, इसमें बढ़ोत्री लायें। समीक्षा के दौरान बताया गया कि 30 जुलाई तक 345.14 करोड़ रूपए की वसूली हुई है, इस पर जोर दिया जाए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि सर्वाधिक 180 करोड़ रूपए की वसूली जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक गुना से हुई है।  70.98 करोड़ रूपए की वसूली ग्वालियर सहकारी केन्द्रीय बैंक ग्वालियर ने की है। शिवपुरी केन्द्रीय बैंक द्वारा 88.20 करोड़ रूपए की वसूली हुई है।

कमिश्नर श्री रूपला ने अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक को निर्देश दिये कि वे सभी योजनाओं में अपेक्षा के अनुरूप प्रगति लायें। मीटिंग से पहले योजनाओं में गति लाकर अपडेट करें। कृषि संयुक्त संचालक को निर्देश दिये कि स्वाईल हैल्थ कार्ड के वितरण में गति लाएँ। कमिश्नर ने कहा कि अभी तक संभाग में एक लाख 36 हजार 874 स्वाईल हैल्थ कार्डों का वितरण हुआ है जो कम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत संभाग में किए गए किसानों के बीमा की जानकारी भी अपडेट रखी जाए।

      स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि गणवेश वितरण में गति लाएँ। गुना और अशोकनगर जिले में गणवेश वितरण की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने साइकिल योजना के तहत ग्वालियर और शिवपुरी को छोड़कर संभाग के अन्य तीनों जिलों अशोकनगर, गुना और दतिया में भी साइकिलों की उपलब्धता सुनिश्चित करायें।

Share This News :