Homeslider news,
भारत का पाक को एक और झटका, किया सार्क का बहिष्कार, भूटान-बांग्लादेश साथ

नई दिल्ली। 19वें सार्क समिट में भारत के शिरकत नहीं करने की विदेश मंत्रालय की औपचारिक घोषणा के बाद बांग्लादेश ने भी स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र का माहौल बातचीत को जारी रखने के लिए सहायक नहीं है। बांग्लादेश के अलावा अफगानिस्तान और भूटान भी इस नवंबर में होने वाली इस बैठक का बहिष्कार करने का फैसला कर चुके हैं। बांग्लादेश ने सार्क अध्यक्ष नेपाल को पत्र लिखकर अपनी चिंताएं जाहिर की हैं।

बांग्लादेश ने पत्र में लिखा, ‘बांग्लादेश के आंतरिक मामलों में एक देश का बढ़ते हस्तक्षेप ने ऐसा माहौल बना दिया है जो 19वें सार्क समिट के आयोजन के लिए मुफीद नहीं है। सार्क प्रक्रिया के प्रारंभकर्ता के तौर पर बांग्लादेश क्षेत्रीय सहयोग, संयोजकता और संपर्क की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है, लेकिन यह सभी बातें और सौहार्दपूर्ण वातावरण में ही आगे बढ़ सकती हैं। इन्हीं सब मुद्दों को देखते हुए, बांग्लादेश इस्लमाबाद में इस प्रस्तावित बैठक में शामिल होने में अक्षम है।’

भारत के समर्थन में भूटान ने भी सम्मेलन में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, 27 सितंबर को अफगानिस्तान ने भी सार्क के अध्यक्ष देश नेपाल को पत्र लिखकर कहा है कि हिंसा और आपसी लड़ाई के बढ़े स्तर से अफगानिस्तान आतंक का शिकार बना हुआ है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ घनी कमांडर इन चीफ के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का वहन कर रहे हैं और पूरी तरह व्यस्त हैं इसलिए वह सार्क समिट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

Share This News :