Homeअपना शहर ,
अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवाओं के लिये आज विशेष शिविर

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों को कौशल विकास उपरांत रोजगार मुहैया कराने के मकसद से 29 सितम्बर को विशेष शिविर आयोजित होगा। इस दिन यह शिविर प्रात: 11 बजे फूलबाग स्थित  वीरांगना लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के सामने वाले मैदान पर रखा गया है। शिविर में इन वर्गों के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवक-युवतियों का पंजीयन किया जायेगा।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजीकृत युवक-युवतियों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत आर्थिक सहायता मुहैया कराने के लिये प्रकरण तैयार कराए जायेंगे।

Share This News :