Home > देश विदेश ,slider news,
NDA मंथन:PM की डिनर डिप्लोमेसी आज,शिवसेना समेत शामिल होंगे सभी घटक दल

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों से शुरू हो गई है। सोमवार को दिल्ली में पीएम मोदी की अध्यक्षता में एनडीए की बैठक होगी। इस बैठक में भाग लेने के लिए उद्भव ठाकरे दिल्ली आ रहे हैं। पीएम मोदी ने डिनर पर सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन करने का मन बनाया है। दरअसल, इस बैठक में नए राष्ट्रपति को लेकर चर्चा होनी है। à¤¬à¥€à¤œà¥‡à¤ªà¥€ अध्यक्ष अमित शाह ने ठाकरे को फोन करके इस बैठक के लिए बुलाया है।

शिवसेना सांसद राउत ने पुष्टि की है कि उद्धव पीएम द्वारा आयोजित डिनर में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। इस बैठक में कई राष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत होनी है, लेकिन बैठक का मुख्य विषय जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति पद चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार का नाम तय करना है। यह बैठक दिल्ली के प्रवासी भारतीय भवन में शाम को 6 बजे से होनी है।

आज की इस बैठक में देश भर के 32 राजनीतिक दल शामिल होंगे,  à¤‡à¤¨à¤®à¥‡à¤‚ कुछ ऐसे दल भी हैं जो चाहे एनडीए में शामिल न हों, मगर बीजेपी के साथ सत्ता में या तो हिस्सेदार हैं या फिर उन्होंने मिल कर चुनाव लड़ा है। à¤¬à¥ˆà¤ à¤• में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कई वरिष्ठ मंत्री तथा पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। खबर है कि इस बैठक में उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है। à¤‡à¤¸ बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, पीडीपी समेत कई बड़े दल में शामिल होंगे।

Share This News :