Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,
CM आवास के पास एक ही परिवार के 4 लोगों को टुकड़ों में काटा, लगाई आग

केरल के मुख्यमंत्री आवास और कई कैबिनेट मंत्रियों के आवास के पास एक ही परिवार के चार लोगों के टुकड़े कर दिए गए। इसके बाद शवों को आग लगा दिया गया। भारी सुरक्षा वाले पॉश इलाके में चार लोगों की बेरहमी से हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

स्‍थानीय लोगों ने जब देखा कि एक घर से हल्का हल्का धुंआ निकल रहा है तो उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो घर के अंदर जो कुछ मिला उसे देखकर होश उड़ गए। टुकड़ों में पड़े तीन लोगों के शव जल चुके थे जबकि एक शव के टुकड़े पास में रखे बैग में भरे थे।

इस घटना जिस बहुमंजिला घर में अंजाम दिया गया है राज्य के मुख्यमंत्री पिन्यारी विजयन और उसके साथी कैबिनेट मंत्रियों के घर से चार कदम की दूरी पर ही है।

 

पुलिस ने प्राथमिक जांच में इसे हत्या का मामला माना है। पुलिस के अनुसार, शव तीन दिन पहले के हैं। आईजी मनोज अब्राहम ने बताया है कि तीन शव जले हुए हैं जबकि एक बिना जला है। उन्होंने कहा कि शवों का वैज्ञानिक परीक्षण के बाद ही घटना के बारे में कुछ खुलासा हो पाएगा।

हालांकि आरोपियों बारे में पुलिस को कुछ सूचना मिली है। ये शव एक रिटायर्ड डॉक्टर और उनके परिवार के लोगों के बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है शव डॉक्टर दम्पति उनकी एक बेटी और एक महिला रिश्तेदार के हैं। डॉक्टर के बेटे ने बताया कि उनकी माता पिता विदेश में रहते हैं और कुछ दिन पहले ही भारत आए थे। घटना सामने आने कुछ दिन पहले से लापता थे।

Share This News :