Home > देश विदेश ,slider news,
ना'पाक' हरकत पर लगामः सेना ने कुपवाड़ा में 4 घुसपैठिये किये ढेर

भारतीय सेना ने जम्मू और कश्मीर में सीमा पार से पाकिस्तान की एक और नापाक कोशिश को विफल कर दिया है। कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सेना के जवानों ने भारतीय सीमा में दाखिल हो रहे चार घुसपैठियों को मार गिराया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेना ने उस इलाके में तलाशी अभियान चला रखी है। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि कुल कितने घुसपैठिये उस इलाके में हैं।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों का एक समूह केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहा था लेकिन सुरक्षा बलों ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद दोनों ओर से हुई गोलीबारी में चार आतंकवादी मारे गये।

मारे गए घुसपैठियों की पहचान अभी नहीं हो पायी है।

Share This News :