Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
जरूर पढ़ें : अब घरेलू हवाई यात्रा में दिखाना होगा आधार या पासपोर्ट

अब जल्द ही आप को घरेलू हवाई यात्रा करने के लिए पासपोर्ट या आधार कार्ड दिखाना जरूरी होगा। यह नियम अगने दो तीन महीने में लागू हो जाएगा।

उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि चार तरह के अपराधो के लिए लोगों की पहचान करने के लिए पहचान के रूम में आधार कार्ड या पासपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। इससे पहले गंभीर तरह के अपराध करने वालों की नो फ्लाई लिस्ट बनाने की बात भी कही गई थी।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की फुलप्रूफ सुरक्षा के लिए यात्रियों की पहचान पुख्ता करना जरूरी है और इसके लिए लोगों को आधार कार्ड या पासपोर्ट दिखाना जरूरी होगा।

इस योजना को लागू करने के लिए हो सकता है कि यात्री से टिकट बुकिंग के दौरार ही उसे आधार नंबर या पासपोर्ट नंबर देने के लिए कहा जाए।

सिविल एविऐशन रिक्वॉयरमेंट (सीएआर) ड्राफ्ट को अगले सप्ताह से जनता के बीच चर्चा के लिए रखा जाएगा। लोगों को 30 दिन के भीतर इस पर अपने सुझाव देने को कहा जाएगा। और फिर यह सारा काम जून जुलाई महीने तक पूरा हो जाएगा।

यह व्यवस्था घरेलू उड़ानों के लिए ही की जानी हैं क्योंकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में पहले से ऐसे नियम लागू हैं।

Share This News :