Home > देश विदेश ,slider news,
सेना आई काम:कश्मीर में जलभराव,जवानों ने फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला

जम्मू-कश्मीर के लोगों के बुरे वक्त में एक बार फिर भारतीय सेना ही मददगार साबित हुई है। जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने के चलते पुलिस ने सभी जिलों में 24 घंटे का आपातकाल हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 

सेना के नॉर्थ कमांडेंट ऑफिस ने अपने ट्वीटर एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जलभराव के बाद कैसे सेना के जवान लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं। सेना का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार से मौसम में सुधार होगा। पिछले 3 दिनों से राज्य के मैदानी इलाकों में बिना मौसम के बर्फबारी और लगातार बारिश होने के कारण प्रादेशिक प्रशासन ने गुरुवार को कश्मीर घाटी के सभी स्कूलों को सोमवार तक बंद करने के आदेश दिए हैं।

भारी बारिश के कारण घाटी की ज्यादातर झीलों, नदी और नालों में जलस्तर बढ़ गया है।

बाढ़ नियंत्रक विभाग ने झीलों और नदियों के जलस्तर की निगरानी के लिए गुरुवार को अपने सभी सहकर्मियों को चौबीसों घंटे अपने स्थानों पर तैनात रहने का निर्देश दिया है।

 
 

Share This News :