Home > देश विदेश ,slider news,
पीएम मोदी ने देश की सबसे लंबी सुरंग का किया उद्घाटन, खुद भी की यात्रा

नाशरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेदेश की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन कर दिया है। इसके साथ ही अब यह सुरंग आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने खुद भी इसमें यात्रा करते हुए इसका जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी मौजूद थीं। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी उधमपुर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और इसके लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

देश की सबसे लंबी चेनानी-नाशरी सुरंग तैयार है, इस सुरंग के शुरू होने के बाद चेनानी से नशरी तक की दूरी 31 किमी कम हो जाएगी। 9.3 किमी लंबी इस सुरंग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और यह देश की सबसे स्मार्ट सुरंग मानी जा रही है। टनल का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी बट्टाल बलीयन में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। इस सुरंग के शुरू होने के बाद देश में ईंधन के सालाना 99 करोड़ रुपए यानी रोजाना 27 लाख रुपए बचेंगे।

करीब नौ किलोमीटर लंबाई बाले इस टनल का निर्माण कार्य करीब साढ़े चार साल पहले शुरू हुआ था। इस पर तीन हजार दो सौ करोड़ रुपये खर्च आए हैं। टनल का निर्माण करने वाली कंपनी आईएफ एंड एफएस के रीजनल हेड आशुतोष चांदवार ने बताया कि अपनी तरह का यह पहला टनल है और इसके निर्माण में विश्व की अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल हुआ है।

कुल 19 किलोमीटर टनल का निर्माण किया गया है। नौ किलोमीटर मुख्य टनल के साथ-साथ नौ किलोमीटर ही एस्केप टनल और एक किलोमीटर क्रास पैसेज शामिल है। टनल के निर्माण में तीन हजार दो सौ करोड़ रुपये खर्च आए हैं। इस टनल के खुलने से चिनैनी से नाशरी तक का रास्ता 31 किलोमीटर कम हो जाएगा। टनल को खोलने के लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं।

टनल की विशेषता

-टनल की कुल लंबाई नौ किलोमीटर है, जो कि देश में सबसे लंबा टनल है।

-अगर कोई दुर्घटना होती है तो टनल के साथ एस्केप टनल बनाया गया है। इस टनल से ही यात्रियों को बाहर निकला जाएगा।

-टनल में आयल टैंकर या फिर गैस टैंकर को चलने की इजाजत नहीं होगी।

-टनल के बीच एसओएस बनाए गए हैं। इनमें कोई भी समस्या आने पर यात्री तुरंत यहां बटन दबाकर कंट्रोल रूम को सूचित कर सकता है।

-टनल पूरी तरह से मानव रहित होगा और इसका पूरा संचालन कंट्रोल रूम से होगा।

-पर्यावरण को विशेष ध्यान रखा गया है। टनल के बाहर केवल स्वच्छ हवा ही जाएगी ताकि पर्यावरण प्रदूषित न हो।

-टनल के आने और जाने का एक ही रास्ता है।

-बारह हजार टन स्टील और पैंसठ लाख सीमेंट की बोरियां इस्तेमाल हुई हैं।

Share This News :