Home > देश विदेश ,slider news,
स्मृति ईरानी ने कार का पीछा करते 4 लड़कों को पकड़ा, सभी DU छात्र

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चार लड़कों के खिलाफ शिकायत दी है. चारों लड़कों पर आरोप है कि वह अपनी कार से स्मृति ईरानी की सरकारी गाड़ी का पीछा कर रहे थे. चारों आरोपी दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र हैं.

 

घटना शनिवार शाम लगभग 5 बजे की है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एयरपोर्ट से अपने आवास की ओर जा रही थी. उसी दौरान उन्होंने महसूस किया कि एक कार काफी वक्त से उनका पीछा कर रही है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी गाड़ी का पीछा होते देख साहसिक फैसला लिया और खुद उन लड़कों की कार का पीछा करना शुरू कर दिया.

उन लड़कों को पकड़ने के बाद केंद्रीय मंत्री ने 100 नंबर पर कॉल की और पुलिस को मौके पर बुलाया. केंद्रीय मंत्री द्वारा शिकायत मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने खुद थाने में आकर भी इसकी शिकायत दी. पुलिस ने चारों लड़कों को हिरासत में ले लिया है.

आरोपियों से पूछताछ जारी है. मिली जानकारी के अनुसार, चारों लड़के दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र हैं. सभी आरोपियों का मेडिकल करवाया जा रहा है.

Share This News :