Homeअपना शहर ,खास खबरे,
डॉ. सिकरवार ने सी.सी.रोड़ निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

पानी न बर्बाद करने की अपील  
ग्वालियर। नगर निगम की वार्ड क्र. 45 के अंतर्गत आने वाली लोहिया बाजार में सी.सी. रोड़ निर्माण का भाजपा नेता एवं पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने भूमिपूजन कर सडक़ निर्माण कार्य का षुभारंभ किया। यह कार्य क्षेत्रीय पार्षद एवं मेयर काउंसिल की प्रभारी सदस्या डॉ. श्रीमती शोभा सिंह सिकरवार के द्वारा निगम निधि कराया जा रहा है। पुराना मार्ग काफी जर्जर हालत में पहुंच चुका था। जिससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों द्वारा अपनी समस्या डॉ. सिकरवार को बताये जानें पर डॉ सिकरवार द्वारा तत्काल कार्यवाही कर रोड़ का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया। डॉ. सिकरवार ने कहा कि वार्ड में नियमित साफ-सफाई होने से भी जनता खुष है और अन्य विकास कार्य तेज गति से चल रहे है। क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए डॉ. सिकरवार ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की हर समस्या का निराकरण करने के लिए मैं चौबीस घण्टे उपलब्ध हूं, अपने वार्ड को विकसित करने का जो मैंने संकल्प लिया है, उसके लिए मैं हरसंभव प्रयास करूंगा। क्षेत्र की जल, बिजली और सडक़ की समस्या का निराकरण तत्काल कराया जाता है, उन्होनें कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की बर्बादी न करें, इस मौसम में पानी की समस्या ज्यादा रहती है। 
भूमिपूजन कार्यक्रम में अवधेश कौरव, मोहन छिरोल्या, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, अंकित कठ्ठल, अनिस मंसूरी, मुन्ने खां, दीपक थोराठ, सचिन गुप्ता, डब्बू खां, पद्म कोठारी, पद्म गुप्ता, संजय गुप्ता, अभय कुमार सिंह, विवेक कुशवाह, मोती अग्रवाल, अशोक प्रजापति, गुलाब प्रजापति, राजेन्द्र सिंह राजावत्, अनिलकांत, कमलेश सोनी, राजेन्द्र राठी, सुनील साहनी, सुनील सोनी, किशन पाल एवं नवीन मिश्रा समेत कई क्षेत्रवासी षामिल थे।

Share This News :