Homeअपना शहर ,खास खबरे,
ठाकुर साहब भोपाल सुरक्षित सीट से लड़ेंगे!

अपने ठाकुर साहब 2019 में फिर सीट बदलते दिख सकते है। पहले मुरैना, फिर ग्वालियर और अब भोपाल सुरक्षित सीट उनकी पसंदीदा है।
मोदी केबिनेट में शामिल अपने ठाकुर साहब काम की व्यस्तताओं से घिरे है। केन्द्रीय मंत्री के पास काम ज्यादा होता है। विदेश दौरों पर भी उनका समय खर्च हो रहा है, जिसके चलते वह अपने लोकसभा क्षेत्र में ध्यान नहीं दे पा रहे है, जिससे जनता का झुकाव भी उनके प्रति कम हो रहा है। इसी को देखते हुए संभवत: उन्होंने फिर सीट बदलने का मन बनाया है। उन्होंने भाजपा के गढ भोपाल सुरक्षित सीट को इस बार चुना है। वह अच्छे से वहां की परिस्थितियों को समझते है। उनकी सोच है कि जब डमी प्रत्याशी आलोक संजर वहां से जीत सकते है, तो वह क्यों नहीं। उनके नेतृत्व में पार्टी दो बार चुनाव लडक़र विजय पताका फहरा चुकी है। इसलिए भोपाल उनके लिए आसान है।

Share This News :