Homeअपना शहर ,खास खबरे,
दादा की निगाह लोकसभा पर, विधानसभा से मोहभंग

ग्वालियर। शिव सरकार में केबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया का विधानसभा से मोहभंग हो गया है। उनकी इच्छा लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर संसद पहुंचने की है इसलिए उन्होंने अंचल में अपने दौरे बढ़ा दिए हैं। वह आमजन से खुलकर मिल रहे है और हर छोटे बड़े कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं।
मुखर वक्ता और बजरंगी छवि वाले अपने उपनगर ग्वालियर से विधायक जयभान सिंह पवैया दादा इन दिनों बदलाव की बयार पर है। कभी अपनी तेजतर्रार शैली के लिए प्रचलित बजरंगी दादा ने अपने स्वभाव में मिठास घोल दी है। उनको जनता की सेवा को अपना अध्यातम बना लिया है। वह सीधे जनता से जुडक़र उनका मन जीत रहे है। सूत्र बताते है कि उनका अब विधायकी से मन भर गया है। केबिनेट विस्तार में अपने दम पर केबिनेटी पाने वाले दादा को विभाग भी मन चाहा नहीं मिल पाया। फिर भी वह दुखी मन से अपने विभाग उच्च शिक्षा में पूरे साफगोई से काम में जुटे हैं। उन्होंने दीक्षांत समारोह में विदेशी पारिवारिक पोशाक गाउन का खुलकर विरोध कर सीधे सादे सिम्पल कपड़ों में भाग लेकर एक नई शुरूआत की पहल की है। शिक्षा विभाग में सुचिता लाकर उन्होंने अपने विभाग की कायाकल्प तक कर डाली है। इसके बाबजूद विधानसभा में अपने विभाग के बजट के लिए उन्हें लड़ाई तक लडऩा पड़ी।
इन सब घटनाक्रमों से दुखी दादा लोकसभा का रूख करना चाहते है। इसके लिए उन्होंने ग्वालियर लोकसभा को ही सर्वोच्च रखा है। उन्होंने बकायदा इसके लिए दौरे भी बढ़ा दिए है। वह सभी छोटे - बड़े कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। साथ ही आमजन से भी खुलकर मिल रहे हैं। साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी करा रहे है। उन्होंने सबको जोडऩा भी शुरू कर दिया है। पिछले दिनों अपनी विधानसभा में की फाग यात्रा या फिर अचानक केआरएच का निरीक्षण हो, वह जनता से सीधे जुड़ रहे हैं।
अहम छोड़ अक्षय को दिया आर्शीवाद
सिंधिया राजपरिवार के खिलाफ  à¤¹à¤®à¥‡à¤¶à¤¾ मुखर रहने वाले दादा के स्वभाव में बड़ा परिवर्तन उस समय दिखा जब वह केबिनेट मंत्री और सिंधिया राजघराने की बेटी यशोधरा राजे के सुपुत्र अक्षय भंसाली के विवाह समारोह में एक स्थानीय होटल में पहुंचे। उन्होंने इस दौरान यशोधरा से जहां बात की, वहीं उनके सुपुत्र को शुभकामनाएं देकर आर्शीवाद भी दिया। दादा की समारोह में मौजूदगी चर्चा का विषय रही। वहां मौजूद लोगों ने इसे राजनीति के एक नये आयाम की शुरूआत के रूप में भी निरूपित किया।

Share This News :