Homeमनोरंजन ,खास खबरे,
कपिल-सुनील विवाद: संसद में क्यों उठा मामला, जानने के लिए पढ़ें ये खबर

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवार विवाद इन दिनों सुर्खियों में है और अब ये मामला संसद में भी उठा। असल में ये मामला शिवसेना के सांसद आनंदराव अडसुल ने उठाया। उन्होंने ये मामला शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ के बचाव में उठाया। 

संसद में बजट सत्र के दौरान एयर इंडिया द्वारा à¤¶à¤¿à¤µà¤¸à¥‡à¤¨à¤¾ सांसद रविंद्र गायकवाड़ पर बैन लगाए जाने का मुद्दा उठाया और कहा कि लोकसभा अध्यक्ष को यह मामला सरकार के सामने उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा ने भी शराब पीकर फ्लाइट में अपने साथी कलाकर सुनील ग्रोवर के साथ बदसलूकी की थी, लेकिन उन पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई।

अडसुल ने कहा कि यह मामला अलग भी हो लेकिन गायकवाड़ पर पाबंदी लगाना गलत है और उन्हें विमान यात्रा से वंचित करना बिल्कुल ठीक नहीं है। इस पर केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। उन्होंने कहा कि गायकवाड़ एक सांसद के अलावा आम नागरिक भी है और इस देश में कानून सबके लिए बराबर है। 

आपको बता दें कि गायकवाड़ ने गुरुवार को पुणे नयी दिल्ली ऑल इकानोमी फ्लाइट में सवार होने के बाद बिजनेस श्रेणी में नहीं बैठने को लेकर एयर इंडिया के 60 साल के एक अधिकारी को चप्पलों से कथित रूप से पीटा था। इस घटना के बाद प्रमुख घरेलू एयरलाइंस ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था।वहीं पिछले दिनों कपिल शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया-इंडिया की फ्लाइट में काफी बवाल मचाया था। कपिल ने अपनी टीम के साथियों के साथ ही फ्लाइट के क्रू मेंबर से भी बदतमीजी की थी। इसके बाद जब सुनील ग्रोवर ने कपिल को रोकने की कोशिश की तो कपिल उनसे ही भीड़ गए और उन्हें जूते से भी मारा था।

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गणपति राजू ने विमान यात्रा के दौरान असभ्य आचरण करने के आरोपी शिवसेना के सांसद रवीन्द्र गायकवाड़ पर लगे प्रतिबंध को सही ठहराते हुए कहा कि एयरलाइन की सुरक्षा के लिए बनाए गए नियम सब पर समान रूप से लागू होते हैं।

शून्यकाल के दौरान लोकसभा में शिवसेना के आंनदराव अडसुल द्वारा गायकवाड़ पर एयर इंडिया समेत सभी एयरलाइनों द्वारा लगाए गए यात्रा प्रतिबंध हटाए जाने की मांग पर राजू ने कहा कि नागर विमानन निदेशालय ने विमान यात्रियों के आचरण से संबधित कुछ स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए हैं। यह दिशा निर्देश सभी पक्षों के साथ गहन विचार विमर्श के बाद जारी हुए हैं। इसका अनुपालन हर विमान यात्री के लिए अनिवार्य बनाया गया है। एक सांसद भी जब विमान में यात्रा करता है तो वह एक विमान यात्री ही होता है उसे अलग श्रेणी में रखकर नहीं देखा जा सकता।

उन्होंने कहा कि हमारे पास पुख्ता सुरक्षा मानक हैं। 'मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन कोई सांसद इस नियम में फंस जाएंगे।' उन्होंने कहा कि डीजीसीए ने ये नियम विमान और उसमें सफर कर रहे यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाए हैं। उड़ानों की सुरक्षा सर्वोपरि है इसके साथ किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

अडसुल ने गायकवाड़ पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए मौलिक अधिकारों का हवाला देते हुए कहा कि यह एक तरह से मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वह यह मानते हैं कि गायकवाड़ ने जो भी किया वह सही नहीं था। लेकिन ऐसे समय में जबकि संसद का सत्र चल रहा है किसी सांसद पर इस तरह की रोक लगाना सही नहीं है।

बीजू जनता दल के भृतहरि महताब, आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के असदुद्दीन ओवैसी ने भी श्री अडसुल का समर्थन किया और अध्यक्ष से इस मामले में हस्तक्षेप की मां की।

 

Share This News :