Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
PM मोदी ने उद्धव को रात्रीभोज पर बुलाया, राष्ट्रपति चुनाव से पहले आम राय बनाने की होगी कोशिश

पीएम मोदी ने अगले सप्ताह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को रात्री भोज पर बुलाया है. गुड़ी पड़वा के मौके पर एनडीए ली सहयोगी पार्टियों के लिए आयोजित इस भोज में पीएम मोदी आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आम सहमति बनाने की कोशिश कर सकते हैं.

 

शिवसेना के सूत्रों ने समाचार एजेंसी भाषा को बताया है कि बीजेपी चुनाव से पहले आम सहमति बनाना चाहती है ताकि बाद में किसी को कोई शिकायत न रहे.

वर्तमान राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है .

इस बीच भाजपा के एक केंद्रीय नेता ने दावा किया कि राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुरमू प्रमुख संभावित उम्मीदवारों में हैं.

लोकसभा, राज्यसभा और विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के सभी सदस्य राष्ट्रपति चुनाव में मतदाता हैं. शिवसेना सूत्र ने कहा कि भाजपा को लोकसभा में बहुमत हासिल है. वह कई राज्यों में भी सत्ता में है लेकिन वह सहयोगी दलों को शिकायत का कोई मौका नहीं देना चाहती और इसीलिए मोदीजी ने रात्रिभोज का आयोजन किया है.

Share This News :