Homeमनोरंजन ,खास खबरे,
EyeWitness की जुबानी पूरी कहानी: कपिल ने सुनिल को मारा था जूता

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वैसे इस विवाद के बारे में काफी कुछ लिखा जा चुका है लेकिन अब इस मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। शुक्रवार को मेलबर्न-दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में आखिरकार कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच असल में क्या हुआ था इस खुलासा हो गया है।

अभी तक बताया जा रहा था कि कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को गालियां दी और उनपर हाथ उठाया लेकिन एचटी को एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि कपिल शर्मा ने फ्लाइट में जूता भी फेंका था। एचटी को एक सूत्र ने बताया कि फ्लाइट में कपिल ने व्हिस्की की एक पूरी बोतल पी ली थी और वह नशे में थे। जब कॉमेडी नाइट विद कपिल की टीम को कैबिन क्रू ने खाना परोसा तो टीम खाना खाना शुरू कर दिया। यह देखकर कपिल को गुस्सा आ गया और उसने कहा कि मैंने खाना शुरू नहीं किया तो तुम कैसे खा सकते हो?

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, कपिल का गुस्सा देखकर टीम के सदस्य घबरा गए और उन्होंने क्रू मेंबर्स को अपना खाना लौटाने लगे। इसी दौरान सुनील ग्रोवर ने कपिल को शांत करने की कोशिश की लेकिन कपिल उन पर ही चिल्लाने लगे।

प्रत्यक्षदर्शी ने एचटी को बताया कि कपिल ने अपना जूता उतार लिया और सुनील को मार दिया। इतना ही नहीं सुनील का कॉलर भी पकड़ा और कपिल ने थप्पड़ भी मारे। इस दौरान जब एक महिला क्रू मेंबर बचाव के लिए आई तो उन्हें भी चोट लगी। इस दौरान ग्रोवर शांति से बैठे रहे और उन्हें हंगामा करने से रोकना चाहा। इस दौरान कपिल जोर-जोर से गालियां देते रहे। ये आवाज इकोनॉमी क्लास में बैठे यात्रियों तक भी उनकी आवाज साफ पहुंच रही थी।

जब केबिन क्रू के सदस्यों कपिल को शांत होने के लिए कहा था तो उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। कपिल चिल्लाकर अपने साथियों से कह रहे थे कि तुम लोगों को मैने बनाया है। सबका करियर खत्म कर दूंगा। तुम टीवी वाले क्या समझते हो? सबको निकाल दूंगा मैं। इस दौरान कपिल सुनील ग्रोवर को कहते रहे गया था ना तू तो। आया ना वापस मेरे ही पास।

Share This News :