Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,
भारतीय पर नस्लीय हमला, एक अमेरिकी पर केस दर्ज

एक अमेरिकी शख्स पर भारतीय मूल के व्यक्ति पर हमले और नस्लभेदी टिप्पणियां करने के आरोप में घृणा अपराध का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने पीड़ित को मुस्लिम समझकर हमला किया था। पेनसिल्वेनिया के बेथेल पार्क के रहने वाले 54 साल के जेफरी एलेन बजेर्स पर आरोप है कि उसने 22 नवंबर को अंकुर मेहता नाम के एक शख्स के नस्ल, रंग और राष्ट्रीयता के बारे में धारणा बनाकर उसे जानबूक्षकर नुकसान पहुंचाया।

पिटसबर्ग ट्रिब्यून—रीव्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, एक फेडरल ग्रैंड जूरी ने बजेर्स को घृणा अपराध के मामले में अभ्यारोपित किया। बजेर्स ने साउथ हिल्स विलेज के रेड रॉबिन रेस्तरां में इस हमले को अंजाम दिया था। दोषी पाए जाने पर बजेर्स को 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है या उसे ढाई लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना देना पड़ सकता है या उसे दोनों सजा सुनाई जा सकती है।

Share This News :