Home > देश विदेश ,slider news,
उत्तराखंड: मोदी की मौजूदगी में 18 को शपथ लेगी नई सरकार

राज्य की नई सरकार 18 मार्च को शपथ ग्रहण करेगी। शपथ ग्रहण के लिए परेड मैदान को सजा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत कई शीर्ष नेता भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

सरकार के कप्तान को लेकर छाया कुहासां भी शुक्रवार दोपहर तक छंटने जा रहा है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने नए सीएम के नाम करीब-करीब फाइनल कर लिया है।

कल दून आ रहे पर्यवेक्षक सरोज पांडे और नरेंद्र सिंह तोमर विधायक दल की बैठक में इसकी घोषणा करेंगे। फिलहाल दौड़ में त्रिवेंद्र रावत और प्रकाश पंत का नाम आगे चल रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अनुसार शपथ ग्रहण कार्यक्रम अपराह्न तीन बजे शुरू होगा। सभी विधायकों को 17 और 18 मार्च को देहरादून में ही रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।

सीएम पर दिन भर गहमागहमी

सीएम के नाम को लेकर गुरुवार को भी भाजपा में बेचैनी पसरी रही। अब तक दौड़ में आगे चल रहे त्रिवेंद्र रावत और प्रकाश पंत के आवास पर समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। दूसरी तरफ, सतपाल महाराज के आवास का मंजर फीक-फीका है, लेकिन उनके समर्थक भी कुछ कुछ आश्वस्त हैं।

कार्यकर्ताओं से ही होगा सीएम: अजय भट्ट

नए सीएम के नामों पर लेकर जारी अटकलों के बीच प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने साफ किया कि भाजपा का कार्यकर्ता ही इस पद को संभालेगा। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि अभी सीएम को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Share This News :