Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
युवाओं को सरकार के अच्छे कामों का राजदूत बनाया जाए: PM मोदी

यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी की भारी जीत के बाद गुरुवार को पहली संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी जैसे ही बैठक में पहुंचे तो सांसदों ने तालियों के साथ उनका स्वागत हुआ। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

अनंत कुमार ने बताया कि बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं को सरकार के अच्छे कामों का राजदूत बनाया जाना चाहिए। बैठक में अमित शाह ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव अहम है। उनके लिए तैयार रहना है। जो जीत हुई है उससे आगे बढ़ना है।

11 मार्च को चुनावी नतीजों के बाद से अभी तक पार्टी इन दो राज्यों में मुख्यमंत्रियों का नाम तय नहीं कर सकी है। अहम बात यह है कि दोनों ही राज्यों में दो तिहाई बहुमत के साथ बीजेपी की जीत हुई है।

बीजेपी ने फैसला किया है कि पार्टी यूपी की चुनावी जीत को उत्सव के रूप में मनाएगी। 18 मार्च को राज्यभर में विजय दिवस मनाया जाएगा। सभी विधायकों, सांसदों की मौजूदगी इसमें रहेगी। बता दें कि सीएम पद के लिए बीजेपी में जिन चेहरों का नाम आगे चल रहा है उसमें केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्र मे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और बीजेपी के यूपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के नाम प्रमुख है।

Share This News :