Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,
वायुसेना का हेलिकॉप्टर पलटा, 2 पायलट सुरक्षित

इलाहाबाद से उड़ान भरने के बाद ट्रेनिंग के दौरान वायुसेना का हेलिकॉप्टर कौशाम्बी जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना के मुताबिक उसमें बैठे दोना पायलट सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। इलाहाबाद के बमरौली स्थित वायुसेना के मध्यकमान में हेलिकॉप्टर प्रशिक्षण उड़ान पर था।

वायुसेना के प्रवक्ता के अनुसार यह हेलिकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था और इलाहाबाद में बामरौली के निकट इसमे तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने इसे उतारने की कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिली और हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि दोनों पायलट इससे सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दे दिये गये है।

सेना के सूत्रों के मुताबिक तकनीकी खराबी से हेलिकॉप्टर का इंजन बंद होने से यह हादसा हुआ। जब पायलट लैंड करने की कोशिश करने लगे तो जमीन छूते ही हेलिकॉप्टर पलट गया। हेलिकॉप्टर पड़ोसी जिले कौशाम्बी के गौसपुर कटहुला गांव में गिरा। दोनों पायलट सुरक्षित हैं। सेना के पीआरओ के मुताबिक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान यह हादसा हुआ है।

Share This News :