Homeराज्यो से ,slider news,
गोवा-मणिपुर सरकार गठन पर राहुल बोले, BJP कर रही है लोकतंत्र को कमजोर

पांच राज्यों के नतीजों के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस में जल्द बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि हमने पांच में से तीन राज्यों में जीत हासिल की है लेकिन वित्तीय शक्ति और धन का उपयोग करके बीजेपी ने लोकतंत्र को कमजोर किया है।

राहुल ने कहा कि हम विपक्ष में हैं और उतार चढ़ाव आते रहते हैं। यूपी में हम थोड़ा कमजोर रहें और हम उसे स्वीकार करते हैं। हमारी लड़ाई भाजपा की विचारधारा से है।

उन्होंने मणिपुर और गोवा में जो किया है वह उनकी विचारधारा को दर्शाता और हम उसकी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। यूपी चुनावों में बीजेपी की जीत पर राहुल गांधी ने कहा कि मुझे उन्हें मुबारकबाद देना पसंद नहीं है। उनकी यूपी पर जीत की कई वजह है जिसमें एक वजह ध्रुवीकरण भी है।

Share This News :