Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,
अरविंद केजरीवाल ने MCD चुनावों में EVM की जगह बैलेट पेपर की मांग की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी दिल्ली नगर निगम के चुनावों से पहले ईवीएम वोटिंग पर सवाल खड़े किए हैं। अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनावों में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने इसे लेकर चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा है।

आपको बता दे कि आज शाम पांच बजे चुनाव आयोग एक प्रेस कांफ्रेस करने वाला है। जिसमें वह दिल्ली नगर निगम चुनावों की तारीखों की घोषणा कर सकता है। यह पहली बार नहीं है जब ईवीएम को लेकर किसी पार्टी ने सवाल खड़े किए है। इससे पहले उत्तर प्रदेश चुनावों में तीसरे स्थान पर रहीं बसपा नेता मायावती ने ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे।

कांग्रेस ने भी ईवीएम के इस्तेमाल पर सवाल उठाए है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने मंगलवार को कहा है कि एमसीडी चुनाव, ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर के जरिए कराया जाए।

दरअसल, उन्होंन अरविंद केजरीवाल को ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव निष्पक्ष कराए जाएं और उसके लिए ईवीएम का इस्तेमाल न किया जाए क्योंकि सब ईवीएम पर सवाल उठाते हैं।

Share This News :