Homeslider news,
इसरो की बड़ी छलांग, PSLV-C35 लॉन्च, पहली बार ऐसे रचेगा इतिहास

चेन्नई। à¤…ंतरिक्ष में भारत ने एक और  बड़ी छलांग लगाते हुए श्रीहरिकोटा से PSLV-C35 की लॉन्चिंग कर दी। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने अब तक के अपने सबसे मुश्किल और लंबे मिशन PSLV-C35 को आज लॉन्च किया है। ये रॉकेट 8 सैटेलाइट्स को दो अलग-अलग कक्षाओं में लेकर गया है। इनमें भारत के तीन और अमेरिका-कनाडा और अल्जीरिया के 5 सैटेलाइट्स शामिल हैं। सैटेलाइट्स को ऑर्बिट तक पहुंचाने में 2.15 घंटे से ज्यादा वक्त लगेगा। इस मिशन की उल्टी गिनती शनिवार को शुरू हो गई थी।

इसरो ने आज अपनी पीएसएलवी सी 35 की सबसे लंबी फ्लाइट स्कैटसैट-1 को समंदर और मौसम के अध्ययन में मदद के लिए लॉन्च कर दिया। पीएसएलवी सी 35  स्कैटसैट-1 और पांच अन्य देशों के 7 सैटेलाइट यानि कुल आठ सैटेलाइट्स à¤•ो दो अलग-अलग कक्षाओं में स्थापित करेगा। इसरो के मुताबिक, यह पीएसएलवी का पहला मिशन है जिसके तहत उपग्रहों को दो अलग-अलग कक्षाओं में स्थापित किया जाएगा।

प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी35 को आज सुबह 9:12 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र एसएचएआर के पहले प्रक्षेपण पैड से प्रक्षेपित किया गया। पीएसएलवी-सी35 अपने साथ 371 किलोग्राम वजन वाले स्कैटसैट-1 और सात अन्य उपग्रहों को लेकर गया है जिनमें अमेरिका और कनाडा के भी उपग्रह हैं।

Share This News :