Homeदेश विदेश ,
रूस का दावा: अपने इस कारनामे पर अमेरिका ने सीरिया से मांगी माफी

अमेरिका ने सीरियाई सेना पर हवाई हमले के लिए माफी मांगी है। इस बात की जानकारी रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने दी। उन्होंने शनिवार को कहा कि अमेरिका ने सीरिया के सरकारी बलों पर हवाई हमले के लिए राष्ट्रपति बशर असद से माफी मांगी है।
लावरोव ने टीवी साक्षात्कार में कहा कि हां, उन्होंने (अमेरिका ने) माफी मांगी है। लावरोव ने युद्धग्रस्त देश में संघर्षविराम की बहाली पर कहा कि यह तभी संभव है जब सभी सामूहिक आधार पर प्रयास करें और जिसके लिए अमेरिका का पूर्ण सहयोग जरूरी है।
अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने 17 सितम्बर को सीरिया के डेर अल-जौर में हवाई हमले किए थे जिसमें 60 से अधिक सीरियाई सैनिकों की मौत हो गई थी और लगभग 100 घायल हो गए थे। लावरोव और अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने 10 सितम्बर को सीरिया में संघर्षविराम की घोषणा की थी जिसमें सभी संबंधित पक्षों से हमले बंद करने को कहा गया था।

Share This News :