Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,
जानें यूपी में पिछली पांच विधानसभाओं का क्या रहा हाल

यूपी विधानसभा चुनाव के साथ साथ पांचों राज्यों के नतीजे आज आ जाएंगे। यूपी में पिछली पांच विधानसभा चुनाव में एक बार राजनाथ सिंह, दो बार मायावती, दो बार सपा की ओर से मुलायम और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

साल 2002 में बीजेपी की सरकार बनी थी और राजनाथ सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 28, अक्टूबर, 2000-08 मार्च 2002 तक यूपी में राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री रहे। हालांकि, इसके बाद प्रदेश में 56 दिनों के लिए राष्ट्रपति शासन भी लगा।

तीन मई, 2002 को बसपा ने प्रदेश में सरकार बनाते हुए एक साल से अधिक सरकार चलाई। मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं। वहीं, इसके बाद मुलायम सिंह यादव ने सपा को प्रदेश में वापसी कराते हुए तीन साल, 257 दिनों तक प्रदेश की सरकार चलाई। मुलायम यूपी के 29 अगस्त, 2003- 13 र्म 2007 तक मुख्यमंत्री रहे।

साल 2007 में हुए यूपी चुनाव में बसपा ने सरकार बनाई। मायावती यूपी की सीएम बनी। फिर 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और सपा की बहुमत से सरकार आई।

Share This News :